PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधरने के कयास, पीएम मोदी पहुंचे चीन

PM Modi is in China to improve relations between India and China
चीनी राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर पीएम मोदी का अनौपचारिक दौरा
PTB News – ( नई दिल्ली ) कल देर रात वुहान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच चुके हैं। कूटनीति के जानकर उनके इस दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है की पीएम का यह दौरा दोनों देशों के बीच दरार को मिटाने की कोशिश है ।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी के साथ अनौपचारिक वार्ता करेंगे। कहा जा रहा है कि यह बैठक भारत-चीन संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
शुक्रवार का कार्यक्रम कुछ इस तरह से रहेगा
प्रधानमंत्री शुक्रवार को हुबेई प्रांतीय संग्रहालय में चीनी राष्ट्रपति शी के साथ अपनी बैठक शुरू करेंगे। लगभग एक घंटे तक संग्रहालय का दौरा करने के बाद दोनों नेता प्रत्येक पक्ष के छह शीर्ष अधिकारियों के साथ पूर्वी झील गेस्ट हाउस में बातचीत करेंगे। यहां पर ही राष्ट्रपति शी निवास करते हैं। इसके बाद केंद्रीय वुहान के गेस्ट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
शनिवार का कार्यक्रम कुछ इस तरह से रहेगा
शनिवार को दोनों नेताओं को अपने सहयोगियों के बिना समय बिताने का मौका मिलेगा। यहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी मनोरम झील के किनारे चहलकदमी करेंगे और मनमोहक पूर्वी झील में नौका विहार का आनंद लेंगे। इसके बाद चीनी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित प्राइवेट लंच का आयोजन किया जाएगा जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे।
इस बातचीत से द्विपक्षीय संबंधों में नया जोश और उमंग का सृजन होगा और सहयोग का एक सुनहरा दौर दोनों देशो के बीच शुरू की जाने की उम्मीद है। बता दें कि पीएम मोदी के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक वार्ता के बाद कोई संयुक्त वक्तव्य या संवाद जारी नहीं किया जाएगा।