.
.
PTB Big Crime News youth rape with minor girl Jalandhar Punjab
जब लड़की गर्भवती हो तो युवक ने शादी करने से किया इंकार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : देश भर में लगातार रेप के मामले बढ़ते ही जा रही और इनमें से ज्यादातर रेप केस नाबालिग लड़कियों के हैं / सरकार ने नाबालिक लड़कियों से लगातार हो रहे रेप के मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून तो बना दिए हैं लेकिन उसके उल्ट देश की अदालतों और थानों में रेप जैसी घिनौनी वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं /
.
.
आज ऐसा ही एक मामला जालंधर के थाना नंबर 8 के अधीन पड़ते इलाके से सामने आया है जहां एक युवक कई दिनों से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनता रहा, लेकिन जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने उससे शादी करने से मनाकर दिया / इस मामले का जब नाबालिग लड़की के परिजनों को पता चला तो युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस कमिश्रर को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने जल्द इस मामले में करवाई करते हुए आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया है व आरोपियों की तलाश में जुट गई है /
.
.
जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में नाबालिग महिला ने आरोप लगते हुए बताया कि वह कई सालों से न्यू हरदयाल नगर में रहते हैं और वह लोगों के घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है / इसी इलाके में ही रहने वाला एक युवक पिछले 4 महीने से उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके बारे में बेटी ने भी कभी उनको नहीं बताया लेकिन जब बेटी के पेट में दर्द हुआ और उन्होंने ने डॉ. से जाँच करवाई तो डॉ. की बात सुनकर वह भी दंग रह गए और उन्होंने आरोपी युवक का पता चलते ही तुरंत पुलिस कमिशनर को यह शिकायत दर्ज करवाई /
.
.
महिला का यह भी कहना है कि इस बात को दबाने के लिए लड़के के घर जाकर शादी करने की बात कही तो उन्हें गाली-गलौच करके उन्हें भगा दिया / आरोप है कि अब उक्त परिवार उन्हें धमकियां दे रहा है, जबकि इलाके में भी उनकी बदनामी करवा रहा है / पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी युवक को उसके परिजन जल्द ही विदेश भेजने की फ़िराक में हैं / फ़िलहाल पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई पुलिस कमिश्नर को शिकायत संबंधित थाने को मार्क कर दी गई व आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News youth rape with minor girl Jalandhar Punjab






































