.
Indian Navy’s First Woman Pilot Sub Lt Shivangi gets her ‘wings’ in Southern Naval Command
सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह बनीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय नौसेना में महिला सम्मान के लिए आज ऐतिहासिक दिन है / नौसेना को पहली महिला पायलट मिल गई हैं / सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने कमान संभाल ली है / बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी कोच्चि में अपनी ट्रैनिंग पूरी करने के बाद नौसेना के डोरनियर एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में उड़ान भरने के लिए तैयार हुईं /
..
नौसेना के मुताबिक, सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी ने शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) का 27वें एनओसी कॉर्स ज्वाइन किया था और पिछले साल यानि जून 2018 में केरल के ऐझीमाला स्थिय इंडियन नेवल एकेडमी में अपनी कमीशनिंग पूरी कर ली थी / करीब डेढ़ साल पायलट की ट्रेनिंग करने के बाद आज यानि 2 दिसम्बर को शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं /
..
कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुरूप उन्हें पायलट के तौर पर शामिल किया गया / आपको बता दें कि हर साल 4 दिसम्बर को नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है / ये स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कारवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है /
..
आज 48वें स्थापना दिवस से पहले भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है / नौसेना की पहली पायलट, शिवांगी नौसेना का टोही विमान, डोरनियर उड़ाएंगी, जो समंदर में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Indian Navy’s First Woman Pilot Sub Lt Shivangi gets her ‘wings’ in Southern Naval Command































