.
.
congress mla from dharamkot attacked escapes punjab Moga
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मोगा : गांव मसतेवाला में रात के समय विवाह समारोह में डी. जे. पार्टी के दौरान गोली लगने के कारण मारे गए नौजवान के परिवार के साथ मुलाकात करने पहुंचे हल्का धर्मकोट के विधायक सुखजीत सिंह पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किया गया /
..
इस दौरान विधायक की गाड़ी से तोड़फोड़ भी की गई / इस दौरान विधायक सुखजीत सिंह ने भाग कर अपनी जान बचाई / प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाए / उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को पकड़े जाते तब तक लाश का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा /
..
आपको बता दें कि रात के समय मसतेवाला गांव में शादी वाले घर डी. जे. लगा हुआ था / यहां परिजनों और रिश्तेदारों की तरफ से नाचते समय फायर किए जा रहे थे / इस दौरान गाना बंद करने को लेकर शराब के नशे में दूल्हे के दोस्तों और रिश्तेदारों का डी. जे. वाले युवक से विवाद हो गया / उन्होंने उसे पीटते हुए 150 हवाई फायर किए, जिसमें से 1 गोली डी.जे. वाले युवक को लग गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
congress mla from dharamkot attacked escapes punjab Moga































