.
maoist naxalite arrested in dantewada for killing dd news camera person and 2 soldiers chhattisgarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में सुरक्षा बल के जवानों ने बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है / पुलिस (Police) का दावा है कि विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के दौरान हमला करने वाले नक्सलियों (Naxalite) के समूह के एक और सदस्य को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है /
..
अरनपुर थाना क्षेत्र से आरोपी नक्सली (Naxalite) को बीते बुधवार को गिरफ्तार किया गया है / आरोपी के पास से वायर और डेटोनेटर भी बरामद किया गया है / आरोपी से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है /
.छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 (Chhattisgarh Assembly Election 2018) के दौरान दंतेवाड़ा (Dantewda) के निलवाया में मीडिया कवरेज कर रही टीम व सुरक्षा बल के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था /
.इस हमले में डीडी न्यूज (DD News) के एक कैमरा पर्सन व सुरक्षा बल के दो जवानों की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी / इसी हमले में शामिल नक्सली दरभा एक्शन टीम का सदस्य केशा कोहराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है / पुलिस का दावा है कि सर्चिंग के दौरान उसे निलवाया के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है /
.दंतेवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केशा कोहराम पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था / निलावाया के गोरेपारा के जंगलों से उसे गिरफ्तार किया गया है / पुलिस का दावा है कि आरोपी केशा प्रेशर आईईडी और स्पाइक होल लगाने में माहिर है / पुलिस के मुताबिक निलवाया हमले में शामिल कुछ नक्सलियों को पहले भी गिरफ्तार किया गया था / केशा को गिरफ्तार करने में सफलता के बाद पुलिस को नक्सली संगठन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
maoist naxalite arrested in dantewada for killing dd news camera person and 2 soldiers chhattisgarh






































