.
Arvind kejriwal gave a new gift to the people of delhi India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में 100 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई / ये नई बसें 37 सीटों वाली हैं / सभी बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट है, जिससे दिव्यांगों को बस में सवार होने में सहूलियत होगी / इसके अलावा बस में 14 पैनिक बटन लगाए गए हैं /
..
हर साइड में 7-7 पैनिक बटन होंगे / इसके साथ ही तीन सीसीसीटीवी कैमरे अंदर लगाए गए हैं / इन उपकरणों के माध्यम से बसों में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है / केजरीवाल ने कहा, मैंने आज और 100 बसों को हरी झंडी दिखाई / पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की सड़कों पर काफी नई बसें आ गई हैं /
.दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना मेरा सपना है, ताकि यह प्रत्येक निवासी के लिए आरामदेह विकल्प बन सके / उन्होंने कहा कि, नई बसों के आ जाने से दिल्ली में सार्वजनिक यातायात की अनुपलब्धता और अनियमितता से लोगों को राहत मिलेगी / दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हुए, हम चाहते हैं कि सार्वजनिक यातायात भी तकनीकी रूप से उन्नत हो और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल हो सके /
..
दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में ये बसें मदद करेंगी / यह क्षेत्र अब तक बसों की कमी का सामना कर रहा है / मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों और ट्रैफिक इंटरचेंज हब के लिए कश्मीरी गेट, आनंद विहार टर्मिनल और सराय काले खां में मेट्रो स्टेशनों व कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले अतिरिक्त मार्गों को इन बसों द्वारा सेवा दी जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Arvind kejriwal gave a new gift to the people of delhi India






































