.
Cybercrime workshop organized at Cambridge International School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के सर्वपक्षीय विकास को प्रत्येक क्षण ध्यान में रखता है / बच्चों को पढ़ाई के साथ–साथ प्रौद्योगिकी के युग की पहचान करवाई जाती है ताकि बच्चे परिवर्तनशील संसार में अपने अस्तित्व की अलग पहचान बना सके / इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के लिए साइबर क्राइम से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया /
.इस कार्यशाला का आयोजन रक्षित टंडन ह्यडायरेक्टर एग्ज़िक्यूटिव,काऊंसिल ऑफ इंफोरमेशन सिक्योरिटी एंड साइबर सिक्योरिटी हृ द्वारा किया गया / इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल तथा सी ई ओ राघव वासल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए /
.इस कार्यशाला में बच्चों को यह बताया गया कि साइबर का्रइम क्या है? किस प्रकार साइबर अपराधी आपके कंप्यूटर नेटवर्क में प्रवेश कर आपकी निजी जानकारी जैसे आपका नेटबैंकिग पासवर्ड, आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी आदि को चुरा लेते हैं तथा इसका दुरूपयोग करते हैं / साइबर अपराधी कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर पर भेजते हैं, जिसमें वायरस छिपे हो सकते हैं और ये वायरस आपके कंप्यूटर को हानि पहुंचा सकते हैं /
.इसके अतिरिक्त ये भी बताया कि आजकल के बच्चे सोशल मीडिया (फेसबुक़, इंस्ट्राग्राम, स्नैर्पचैट) पर अपना ज्यादा समय व्यतीत करते हैं, लेकिन बच्चों को इनका इस्तेमाल करने से पहले कुछ सुरक्षा के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे कि हमें कभी किसी से अपना पासवर्ड शेयर नहीं करना चाहिए / कभी किसी अनजान की फ्रेैंड रिक्वेस्ट को भी स्वीकार नहीं करना चाहिए / कभी कहीं पर जाते हुए अपनी करंट लाकेशन को सोशल साइट पर शेयर नहीं करना चाहिए इत्यादि /

इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि 17 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ‘पब जी’ गेम खेलना अवैध है / इस कार्यशाला में यह भी बताया गया कि किस प्रकार आपको जाली र्ईमेल, मैसेज या फोनकॉल प्राप्त होते हैं जो कई बार आपको ऐसे लगता है जैसे कि किसी बैंक से आए हो जो आपसे एटीएम नंबर और पासवर्ड की जानकारी माँगते हैं, लेकिन ऐसे किसी भी कॉल पर कोई भी जानकारी नहीं देनी चाहिए / इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही ध्यान से यह सारी बातें सुनी तथा भविष्य में भी इन सब बातों का ध्यान रखने की शपथ भी ली /
.स्कूल के बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी का आभार प्रकट किया तथा कहा कि उनके माध्यम से ही उनको इतनी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिनके बारे में उन्हें पहले इतना ज्ञान नहीं था / स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को वर्तमान युग में साइबर क्राइम से होने वाले नुकसानों से अवगत करवाया तथा रक्षित टंडन (डायरेक्टर एग्ज़िक्यूटिव, काऊंसिल ऑफ इंफोरमेशन सिक्योरिटी एंड साइबर सिक्योरिटी) अधिकारी का आभार व्यक्त किया, जिनके माध्यम से यह ज़रूरी जानकारी सबको मिली /
.इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए बच्चों को प्रेरित किया तथा उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल अपनी निरंतर प्रवाहयमान सोच और सुसंगठित सामूहिक कार्य से विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा / कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा समय–समय पर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा, जिससे विद्यार्थी अपने जीवन में और सजग रह सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cybercrime workshop organized at Cambridge International School Jalandhar






































