.
Mayor World School Christmas Celebration 2019 Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : क्रिसमस न कोई समय है और न कोई मौसम, बल्कि ये एक मन की स्थिति है / शांति और मंगल की भावना को संजोना, दया से पूर्ण होना ही क्रिसमस की वास्तविक भावना है / मेयर वल्र्ड स्कूल में मेयर गैलेक्सी तथा कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों के लिए क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया /
..
इस अवसर पर सभी छात्र उत्साह व जोश से भरपूर थे। स्कूल के प्रांगण को क्रिसमस ट्री, उपहार, रंगीन गुब्बारे व विभिन्न खिलौनों से सुसज्जित किया गया / दैनिक दिनचर्या की उदासीनता को दूर करने हेतु छात्रों के लिए ‘के्रज हेयर स्टाइल’ गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने बालों में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ बनाई / जिसने सभी को आचंभित कर दिया /
..
छात्रों ने अत्यधिक हास्यस्पद, अदभुत व आकर्षक बाल बनाए, उन्होंने अपने बालों में जेल, चमकी, घंटियाँ, दीपक, खिलौने, उपहार सांता टोपियाँ व छोटे-छोटे पक्षी आदि लगाए / इस तरह उमंग से भरे हुए नन्हें-मुन्नों का जोश देखते ही बनता था / छात्रों द्वारा पहने लाल, सफेद व हरे रंग के वस्त्रों व संगीत की गूंज से विद्यालय के प्रांगण में चहल-पहल का वातावरण देखते ही बनता था /
..
इस अवसर पर स्कूल की उपाध्यक्षा श्रीमती नीरजा मेयर, निदेशिका सरिता मधोक, डिप्टी उपप्रधानाचार्या श्रीमती चारू त्रेहन व मेयर गैलेक्सी विभाग की संचालिका श्रीमती आरती गुलाटी ने छात्रों के माता-पिता द्वारा किए गए अत्यधिक प्रयासों की हार्दिक प्रशंसा की व साथ ही छात्रों की संपूर्ण तन्मयता से निभाई गई भागीदारी को भी सराहा गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Mayor World School Christmas Celebration 2019 Jalandhar






































