.
.
Cricket players of HMV qualified for All India Inter University Cricket Championship
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की छ: क्रिकेट खिलाडिय़ों ने चौधरी चरन सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप में गुरू नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर का प्रतिनिधित्व किया और दूसरा स्थान हासिल किया /
..
इन सभी खिलाडिय़ों ने भारत इंटर विश्वविद्यालय क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है / इन खिलाडिय़ों में कु. प्रियंका मलिक, मनीषा, कोमलप्रीत कौर, प्रिया, नीतू सिंह और सिमरन कौर हैं /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने इन खिलाडिय़ों, कॉलेज स्पोर्ट्स विभाग के सदस्यों और टीम के कोच श्री आशुतोष शर्मा को बधाई दी / इस अवसर पर स्पोर्ट़स विभाग की सुश्री हरमीत कौर, सुखविन्द्र कौर भी मौजूद थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cricket players of HMV qualified for All India Inter University Cricket Championship






































