.
.
car falls in canal in greater noida 6 people of same family died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ ग्रेटर नोयडा : कड़ाके की ठंड के साथ देर रात से कोहरे का कहर भी जारी है / देर रात से छाया घना कोहरा कईयों के लिए जानलेवा बनकर आया / ग्रेटर नोएडा में सोमवार तड़के एक गाड़ी नहर में जा गिरी / इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई / सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे / हादसा दनकौर में हुआ /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले 11 लोग कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे / तड़के करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण उनकी कार खरेला नहर में जा गिरी / हादसे में नीरज, राम खिलाड़ी, मित्रपाल, मल्लू, महेश और किशन लाल की मौत हो गई /
..
उन्होंने कहा कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है / इस भयानक हादसे में पांच लोग नहर से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे / उन्होंने बताया कि कार सवार लोग खरीदे गए मकान की पूजा पाठ कराने दिल्ली जा रहे थे / ठंड के कारण कार से बचे पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
car falls in canal in greater noida 6 people of same family died































