.
police served notice to caa and nrc protesters in lucknow up
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के घंटाघर में नागरिक संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन (CAA Protest) कर रही महिलाओं को पुलिस ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया है / दरअसल धारा-149 के तहत गैर-कानूनी धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने से पहले नोटिस भेजा जाता है / वहीं पुलिस नोटिस भेजकर पुलिस चेतावनी दे रही है /
..
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नोटिस 50 से 100 महिलाओं को भेजा गया है / घंटाघर पर किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आरएएफ की तैनाती की गई है / इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बैठी समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला और अन्य कई महिलाओं को गिरफ्तार किया / पुलिस और आरएएफ लगातार घंटाघर के आस-पास गश्त कर रही हैं /
.आपको बता दें कि लखनऊ के घंटाघर में जारी विरोध-प्रदर्शन में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के बेटे सहित कई प्रदर्शनकारियों पर सीएए और एनआरसी का विरोध, ट्रैफिक जाम और धारा 144 के उलंघन में लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है / दरअसल घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के समर्थन में पिछले दिनों सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला था /
.विरोध-प्रदर्शन कर रही सुमैया राना ने कहा कि सरकार को ये लगता है कि कानून से सिर्फ मुसलमानों को दिक्कत है तो योगी जी को यहां आकर देखना चाहिये कि कितनी बड़ी तादाद में यहां दूसरे धर्मों की महिलाएं भी शामिल हैं / सुमैया कहतीं हैं कि सरकार ने हम लोगों के खिलाफ मुकदमे कराकर हमें और मजबूत किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
police served notice to caa and nrc protesters in lucknow up




































