PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

दिल्ली में किसानों का ट्रैक्टर मार्च हुआ उग्र, कई जगह पर तोड़े गए बैरिकेड्स, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले,

farmers protest tractor march delhi police tusse route issue Kisan Rally Republic Day

farmers protest tractor march delhi police tusse route issue Kisan Rally Republic Day

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है / जगह-जगह किसानों की ओर से बैरिकेड तोड़े जा रहे है / इस वजह से पुलिस और किसानों के जत्थे आमने-सामने आ गए है / बताया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं /

.

.

अक्षरधाम से पहले NH-24 पर किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए / इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया है / दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ कुछ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया किसानों को वहां से खदेड़ा गया है /

.

farmers protest tractor march delhi police tusse route issue Kisan Rally Republic Day
दिल्ली में किसानों का ट्रैक्टर मार्च हुआ उग्र, कई जगह पर तोड़े गए बैरिकेड्स, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले,

.

इससे पहले किसानों ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया था / पुलिस की ओऱ से किसानों को तय रूट पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की अपील की जा रही है, लेकिन कई जगह पर किसान तय रूट से अलग ट्रैक्टर मार्च निकालने की जिद पर अड़े है / इस वजह से दिल्ली पुलिस से भिड़ंत की खबरें हैं /

.

.

वहीं, किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस के रूट का नहीं, बल्कि अपने रूट पर मार्च निकालेंगे / हमने दिल्ली पुलिस को 45 मिनट दिए हैं / हमने उन्हें बताया है कि हम बाहरी रिंग रोड पर जाएंगे, अब दिल्ली पुलिस को देखना होगा की वह किसानों की बात मानती है या नहीं?

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

farmers protest tractor march delhi police tusse route issue Kisan Rally Republic Day