Red Fort Violence More than 300 Police personnel injured after being attacked by agitating farmers delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान कल हुई हिंसा में तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं / यह पुलिस कर्मी लाल किला, आईटीओ और नांगलौई समेत बाकी जगह पर हुई हिंसा के दौरान घायल हुए / बताया जा रहा है कि लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर आज दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी / दिल्ली पुलिस कमिश्नर अभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं /
. .बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के एसएचओ बुराड़ी के सर में चोट लगी है / एसएचओ वजीराबाद भी गंभीर रूप से घायल हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं / फिलहाल उनकी उंगलियों का ऑपरेशन किया जा रहा है / डीसीपी नार्थ के स्टाफ ऑफिसर को भी चोट लगी है / हिंसा के दौरान उत्तरी दिल्ली में 41 पुलिसकर्मी वहीं, पूर्वी दिल्ली में 34, पश्चिमी दिल्ली में 27, द्वारका में 32,
..
बाहरी-उत्तरी जिले में 12, शाहदरा में 5, दक्षिण जिले में 4 और दिल्ली के बाहरी जिलों में 75 पुलिसकर्मी घायल हुए / हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है / दिल्ली में पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं / हिंसा के दौरान एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत भी हो गई / पुलिस ने इस पूरे मामले के बाद 22 एफआईआर दर्ज की हैं /
. .आपको बता दें कि कल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली / रैली के दौरान किसान राजधानी दिल्ली में घुस गए और लाल किला पर जबरदस्त बवाल काटा / प्रदर्शनकारी किसानों ने लाला किले पर चढ़कर खालसा पंत का झंडा फहराया / इस दौरान पुलिस बल और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच खूब झड़प देखने को मिली / प्रदर्शनकारी इतने उग्र हो गए कि वह पुलिस को मारने पर उतारू दिखे, हालांकि देर रात तक सभी प्रदर्शनकारियों को लाल किला से हटा दिया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Red Fort Violence More than 300 Police personnel injured after being attacked by agitating farmers delhi





























