PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

योग आसान के बाद एसएसपी भुल्लर की देहात टीम ने छह दिन में हल किया मामला,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

After yoga SSP Bhullar country team solved the matter in six days

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर देहात की पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है / जालंधर में प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी सदस्यों के कब्जे से लूट की 4 लाख 1 हजार रुपए की राशि के साथ 210 ग्राम नशीला पदार्थ, टीवीएस जूपिटर स्कूटर तथा एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

गौरतलब है कि 19 जून, 2018 को मिंटू पुत्र स्वर्गीय शिव लाल निवासी आजाद नगर थाना क्षेत्र शाहकोट ने यह बयान दिया था वह तरसेम मित्तल एंड सन्ज के वैस्टर्न यूनियन मनीग्राम कार्यालय अमित इंटरप्राइजिज मल्सियां ब्रांच में 14 साल से नौकरी कर रहा था / वह रोजाना शाहकोट से नकद कैश व चैकबुक लेकर बस से मल्सियां जाता था और शाम को वापिसी के समय शाहकोट में बकाया राशि और चैकबुक मालिकों को जमा करवा देता है / 19 जून को जब वह शाहकोट दफ्तर से 4.25 लाख रुपए की नकदी और तीन चैक बुकें भूरे रंग के एक बैग में डालकर करतार बस में सवार हुआ / प्रात: 9.30 बजे समय जब वह मलसियां में बस से उतर कर सडक़ पार कर रहा था और स्कूटर पर सवार तीन नौजवानों ने पीछे से आकर उसकी पीठ पर लटक रहा कैश से भरा बैग छीन लिया और उसे गिरा दिया तथा बाद में मारपीट करके फरार हो गए /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

इन बयानों के आधार पर थाना शाहकोट थाना में मामला दर्ज दर्ज करके जांच शुरू की गई थी और पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान उक्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया / गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव कोटली गाजरां, राकेश कुमार उर्फ केशा निवासी आजाद नगर शाहकोट, बलविन्द्र सिंह उर्फ राजा निवासी भुल्लर बेट ढिलवां, हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी निवासी लसूडी थाना शाहकोट, गुरविन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी हवेली पत्ती (मलसियां) बताए गए हैं /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने वारदात को स्वीकारा है और इनमें से अवतार सिंह उर्फ तारी के विरुद्ध 7 मुकद्दमें, राकेश कुमार उर्फ केशा के विरुद्ध 4 मुकद्दमें, बलविन्द्र सिंह उर्फ राजा पर 3 मुकद्दमें, हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी के विरुद्ध 2 मुकद्दमें तथा गुरविन्द्र सिंह उर्फ सोनू के विरुद्ध एक मुकद्दमा पहले से दर्ज है /

[smartslider3 slider=18].
After yoga SSP Bhullar country team solved the matter in six days

Latest News