PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

AAP पार्टी में बढ़ी हलचल, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब

AAP party has increased movement all MLAs have been summoned to Jalandhar

PTB Political News जालंधर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब पार्टी नेतृत्व संभावित टूट को रोकने में जुट गया है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में सभी विधायकों, ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई है।

.

.

इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम के बाद विधायकों की नब्ज टटोली जाएगी। इससे पहले जालंधर में हुई बैठक को लेकर मीडिया में यह दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री ने विधायकों को छोटे स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर फटकार लगाई थी।

.

.

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि पंजाब के 94 AAP विधायकों में से 60 से अधिक उनके संपर्क में हैं। हालांकि इस पर चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इस दावे ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

.

.

AAP की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. संदीप पाठक के भी भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि उनके पास पंजाब के हर विधायक की विस्तृत जानकारी है, जिससे वे पार्टी के भीतर समीकरण प्रभावित कर सकते हैं।

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : Immigration ऑफिस में पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR,