PTB News

Latest news
पंजाब के शंभू बॉर्डर रेलवे हुए ट्रैक को उड़ाने वाला आंतकी चलाता था आटा चक्की, ब्लास्ट को लेकर DIG कुल... पंजाब : DC ने बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, सभी स्कूलों को दिए निर्देश, हिमाचल पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, लग जाएगी आचार संहिता, बुलाई प्रेस वार्ता, AAP पार्टी में बढ़ी हलचल, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब सैर कर रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत पंजाब : रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका, शंभू-राजपुरा लाइन पर टूटी पटरी, जांच में जुटीं एजेंसियां पी सी एम एस डी कालेज,जालंधर ने 'वैलिडिक्ट्री तथास्तु -2026' में अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी, ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੋਲੀਟੇਅਰ ਇਨਫੋਸਿਸ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਟਿਡ, ਮੋਹਾਲੀ ਦਾ ਉਦਯੋਗਿਕ ਦੌਰਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, स्वर्गीय चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की श्रद्धापूर्ण स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न–1 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न,

पंजाब : रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका, शंभू-राजपुरा लाइन पर टूटी पटरी, जांच में जुटीं एजेंसियां

patiala blast on shambhu rajpura railway track in punjab

PTB Big न्यूज़ पटियाला : शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर देर रात करीब 9:30 बजे तेज धमाका हुआ। धमाके से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों के अनुसार इसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव भी मिला है, जिसके चीथड़े उड़े हुए थे। हालांक पुलिस की तरफ से किसी शव मिलने की पुष्टि नहीं का जा रही। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने शंभू-राजपुरा रूट की सभी ट्रेनों, चाहे वह यात्री हैं या मालगाड़ी को एहतियातन नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया है।

.

.

यह धमाका राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच गांव बठोनिया के नजदीक डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर की रेलवे ट्रैक पर हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई हैं।

.

धमाका किस वस्तु से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब ज़िले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था। मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और इसमें सवार एक रेलवे कर्मचारी इंजन के शीशे टूटने से जख्मी हो गया था जबकि लोको पायलट बाल-बाल बच गया था।

.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत

.

इस धमाके में ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ था। इस मामले की जांच अब तक जारी है। बीती रात शंभू बॉर्डर के नजदीक रेलवे लाइन पर हुए धमाके के मामले में एसएसपी पटियाला आईपीएस वरुण शर्मा ने मंगलवार सुबह बताया कि बीती रात धमाके के बारे में सूचना मिलते ही डीआईजी सहित वह पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। घटनास्थल की जांच के दौरान पता चला कि यह धमाका प्लांड था और

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : Immigration ऑफिस में पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR,

जो व्यक्ति धमाका करने के लिए विस्फोटक लग रहा था वह इसी धमाके में मारा गया। मरने वाला व्यक्ति जगरूप सिंह है जो तरनतारन के गांव पंजखड़ का रहने वाला था। मौके से एक सिम कार्ड भी मिला है, इस सिम कार्ड को तकनीकी टीम के जरिए जांचा जा रहा है। इसके अलावा फॉरेंसिक की टीम में भी मौके पर जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।

.

.

Latest News