Kisan Andolan Jalandhar, the District President of BJP announced the convenors of various cells and cells Officials will bring the policies of the party to the doorstep of the people Punjab
पदाधिकारी पहुंचाएंगे पार्टी की नीतियों को लोगों के घर-घर तक,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ जालंधर : आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी, जवाहर खुराना, के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भाजपा जालंधर (शहरी) सेल के जिला संयोजको की नियुक्ति की गई /
. .जिसमें ट्रांसपोर्ट सेल, के जिला संयोजक, विष्णु जोशी, गो सेवा सेल, के जिला संयोजक राणा नैयर, शिक्षा सेल, के जिला संयोजक जगमोहन मांगो, लोकल बॉडी सेल, के जिला संयोजक, ललित कुमार शर्मा, संस्कृत सेल, के जिला संयोजक, अजय महंत, एवं सीनियर सिटीजन सेल, के संयोजक के रूप में कांत करीर, की नियुक्ति की गई /
..

जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सेल के जिला संयोजको को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं / उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए सुशील शर्मा ने कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके /
. .आपको यह भी बता दें कि आज एक तरफ जहां बीजेपी यानि केंद्र सरकार के खिलाफ जहां किसान आज पुरे देश में भारत का बंद का आह्वान कर किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करे हैं वहीं बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टियों की नीतिओं को घर-घर पहुंचने की बात कर रहे हैं / ऐसे में देखना आने वाले समय में बहुत दिलचस्प होगा की BJP सत्ता में बने रहने के लिए क्या नया राग अलापती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Kisan Andolan Jalandhar, the District President of BJP announced the convenors of various cells and cells Officials will bring the policies of the party to the doorstep of the people Punjab


































