PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

हिमाचल की Jairam सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए लिया बड़ा फैसला,

schools colleges universities closed in himachal pradesh till 4 april 2021 shimla himachal

schools colleges universities closed in himachal pradesh till 4 april 2021 shimla himachal

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान चार अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे / प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने पर यह फैसला लिया गया है / स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक और अन्य स्टाफ आएगा / मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया। 10 वीं और 12वीं के छात्र स्कूल आते रहेंगे /

.

.

जिन स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं उनमें भी छात्र और स्टाफ आएगा / बोर्डिंग स्कूलों में होस्टल सुविधा जारी रहेगी / होली को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे / मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं / होली के सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे / तीन अप्रैल को हिमाचल में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है / दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और चार अप्रैल को रविवार। सरकारी विभागों में तीन दिन की छुट्टियों का पैकेज बना है /

.

.

प्रदेश में 23 मार्च से मेलों के आयोजनों पर रोक लग गई है / सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक लंगरों पर भी रोक लगा दी गई है / निजी कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शिरकत नहीं करेंगे या इंडोर कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही आ सकेंगे / जिला प्रशासन की अनुमति के बाद सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे / आईटी विभाग और जिला प्रशासन ऑनलाइन अनुमति प्रदान करेंगे / सामुदायिक भोज, धाम या लंगर जैसे आयोजनों से पहले प्रबंधक और कैटरिंग स्टाफ को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना आवश्यक होगा /

.

.

यह रिपोर्ट 96 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं हो सकती / बंद स्थानों या बिना टेस्ट स्टाफ के जरिये भोज या लंगर आयोजित नहीं होंगे / जिला प्रशासन के लिए स्थानीय पुलिस व पंचायती राज संस्थाओं को ऐसे कार्यक्रमों की जानकारी देनी आवश्यक होगी, ताकि दोनों ही कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कर सकें / वहीं प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61616 पहुंच गया है / सक्रिय मामले अब 1903 हो गए हैं / अब तक 58679 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1016 की मौत हुई है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

schools colleges universities closed in himachal pradesh till 4 april 2021 shimla himachal