PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आप भी अगर आज शहर से बाहर जाने वाले हैं तो पहले जान लें कि कहां किसानों द्वारा आज निकला जा रहा है ट्रैक्टर मार्च,

punjab samyukt kisan morcha skm tractor march in mohali and chandigarh 

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अगुवाई में किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे / इसके लिए किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्‌ठा होंगे / वहां पर राकेश टिकैत समेत कुछ अन्य नेता पहुंच रहे हैं / इसके बाद मीटिंग की जाएगी, फिलहाल किसानों का मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस तक मार्च निकालने का प्रोग्राम है, जिसके लिए प्रशासन सहमत नहीं है /

आपको बता दें कि PM नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि MSP पर कमेटी बनाएंगे, जिसमें किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे / इसको इतने महीने बीत चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ / वहीं लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को अभी तक नहीं हटाया गया / उसके बेटे को भी जमानत मिल चुकी है, गवाह बने किसानों को धमकाया जा रहा है /

वहीं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सिख इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है, इसको लेकर विरोध हुआ लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है / भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड को तोड़ा जा रहा है / पहले चेयरमैन पंजाब और मेंबर हरियाणा से होते थे / अब केंद्र सबके अधिकार छीन रही है / वहां डैमों पर पंजाब की सिक्योरिटी होती थी, लेकिन अब सब केंद्र के हाथों में जा रहा है /

किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने मीडिया को कहा कि हमने प्रशासन के साथ मीटिंग की थी, जिसमें बताया कि यहां करीब 10 से 15 हजार किसान इकट्‌ठा होंगे / हमने पंजाब और हरियाणा के गवर्नर को यहां आकर मांग पत्र लेने को कहा था / प्रशासन ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है,

फिर हमने हर संगठन के एक प्रतिनिधि को मांग पत्र देने के लिए जाने की इजाजत मांगी थी, हालांकि प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ / अब आगे क्या करना है, इसको लेकर थोड़ी देर में राकेश टिकैत की अगुवाई में मीटिंग होगी / उसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में आगे के कदम के बारे में फैसला लिया जाएगा /