PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

भगवंत मान सरकार के राज में पहली बार टंकी पर चढ़े यह बेरोजगार, क्या बोले, बेरोजगार,

bhagwant mann vs jobs punjab police recruitment candidates protest in sangrur Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बेरोजगार युवकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है / CM भगवंत मान की सरकार में पहली बार बेरोजगार टंकी पर चढ़े हैं / यह युवक करीब 6 साल पहले पुलिस भर्ती वाले हैं /

उनका कहना है कि चुनाव से पहले भगवंत मान घर-घर आते थे, अब हमें मिलते नहीं आते / उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलती, वह घर नहीं जाएंगे / अब वह पढ़-लिखकर दिहाड़ी करने को मजबूर हो रहे हैं / प्रदर्शन कर रहे नवदीप सिंह और अमनदीप कौर ने कहा कि 2016 में 7416 पदों पर भर्ती हुई थी / इस मामले पिछले 6 साल से मामला लटका पड़ा है /

भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है / आवेदकों की वैरिफिकेशन तक हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें जॉइनिंग नहीं कराई जा रही / इसके बाद चुनाव के वक्त भगवंत मान ने कहा था कि सरकार बनते ही उनका मसला हल कर देंगे / उन्होंने कहा कि 22 मार्च को उन्होंने सीएम के गृह जिले संगरूर में धरना दिया था / वहां उन्हें सीएम के OSD मिले /

उन्हें 28 मार्च को चंडीगढ़ बुलाया गया / उन्हें भरोसा दिया गया था कि सीएम भगवंत मान से मिलवाएंगे / जब वह कल पहुंचे तो उन्होंने फिर मांग पत्र लेकर कहा कि इस बारे में सोचेंगे। उनकी सीएम भगवंत मान से मुलाकात नहीं कराई गई / पंजाब में टंकी पर होने वाले प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था /

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से मोहाली पहुंचे थे / जहां उन्होंने टंकी पर चढ़े बेरोजगार अध्यापकों से बात की थी / उन्होंने तत्कालीन चन्नी सरकार की इस पर खूब आलोचना की थी / केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार आई तो कोई टंकी-टावर पर नहीं चढ़ेगा / अब देखना यह होगा कि पंजाब के ऐसी तमाम बेरोजगारों को लेकर पंजाब सरकार क्या बड़ा फैसला लेती है /

Latest News