PTB News

Latest news
दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन,

पंजाब से बड़ी ख़बर, मेले में हुई बहस, गोलियां मार की युवक की हत्या,

firozpur argument took place in the fair the youth was killed by shooting

PTB Crime न्यूज़ फिरोजपुर : फरीदकोट में मेला देखने गए दो भाइयों की गांव के ही युवकों से बहस हो गई तो गांव लौट कर आरोपितों ने उन पर गोलियां चला दी। सीमावर्ती गांव मब्बोके में हुई घटना में 35 वर्षीय कारज सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई हरप्रीत सिंह घायल हो गया। आरोपितों ने शनिवार रात करीबन सात बजे दोनों भाइयों पर करीबन 17 गोलियां चलाई। पांच गोलियां कारज सिंह को लगी। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में सात आरोपितों और उनके छह अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज गया है।

अस्पताल में इलाज करा रहे मृतक के भाई हरप्रीत सिंह ने कहा कि वे शनिवार को मेला देख कर वापस लौट रहे थे तो हमलावर रास्ता रोक कर खड़े थे, जैसे ही वे नजदीक पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर सीधे फायर करने शुरू कर दिए। भाई कारज सिंह के गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपितों ने उस पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शनिवार रात को ही उसे अस्पताल भर्ती किया गया।

पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में गांव मब्बोके के जोगिदर सिंह , परमजीत सिंह, बलजिदर सिंह, शविदर पाल सिंह, रंजीत सिंह, प्रीतम सिंह, और जसप्रीत सिंह के नाम पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके छह और अज्ञात साथियों पर भी मामला दर्ज है। पहचान न होने कारण उनके नाम दर्ज नहीं किए गए। एक साल पहले इंडीकेटर टूटने पर हुआ था झगड़ा

आरोपित और पीड़ित का एक साल पहले भी झगड़ा हुआ था। कारज सिंह का घर से बाइक निकालते समय इंडीकेटर टूट गया था, जिस कारण आरोपित पक्ष के युवक जिसको बाबा सुखा के नाम से जानते हैं, से झगड़े में सुखा की टांगें तोड़ दी थी। एक साल पहले हुई इस लड़ाई का बदला लेते हुए आरोपितों ने कारज की हत्या कर दी। आरोपितों ने दोनों भाइयों पर 17 गोलियां चलाई।

पांच गोलियां कारज सिंह को लगी और हरप्रीत सिंह बच गया, लेकिन आरोपितों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है / डीएसपी फिरोजपुर ग्रामीण यादविदर सिंह ने कहा कि मृतक व आरोपितों की पुरानी रंजिश थी और मेले में भी इनकी बहस हुई थी। वारदात के बाद से ही आरोपित फरार है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

Latest News