PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब डीजे पर नहीं बजेंगे भड़काऊ, गनकल्चर को प्रमोट करने वाले गीत, पुलिस करेगी कारवाही

Now DJ will not play provocative songs promoting gunculture, police will take action

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में अश्लील व गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीत अब शादी व अन्य सार्वजनिक समारोह में नहीं चल पाएंगे। पंजाब पुलिस ने यह कदम अश्लीलता व गन कल्चर को रोकने के लिए किया है। पंजाब में अब शादी समारोह पार्टियों में डीजे वाले भडकाऊ, अश्लील, शराब और हथियार वाले गाने नहीं बजा सकेंगे। पंजाब के एडीजीपी ला एंड आर्डर ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी को इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों में जिलों के एसएसपी को अपने थाना प्रभारियों को डीजे वालों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है, ताकि गन कल्चर और शराब को प्रमोट करने वाले गाने न बजें।

एडीजीपी की ओर से निर्देशों में कहा गया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इस संबंध में एक फैसला दिया था। जिसमें हथियार, गन और शराब कल्चर के बढ़ाने वाले गीत न बजाया जाए। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है, इसलिए इन पर तुंरत रोक लगाई जाए।चंडीगढ़ में रहने वाले समाज सेवी ने डीजीपी को शिकायत भी की थी कि पंजाब में गन कल्चर, शराब को प्रमोट करने वाले गीत बज रहे हैं। इस बारे में तुंरत कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद डीजीपी ने एडीजीपी ला एंड आर्डर को मामले में उचित कार्रवाई के लिए कहा था।

इसके बाद एडीजीपी ला एंड आर्डर ने यह निर्देश दिए हैं। बता दें, इन दिनों पंजाबी गीतों में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों की भरमार है। इन गीतों का युवाओं के दिलोदिमाग पर गहरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से युवा हथियारों के प्रति काफी क्रेजी नजर आते हैं। लंबे समय से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर रोक लगाने की मांग उठ रही थी। अब पंजाब पुलिस इस पर गंभीर नजर आ रही है। अक्सर ही यह देखने को मिलता है कि शादियों के दौरान अश्लील व गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर नाचते हुए लोग जोश में आकर गोली चला देते हैं। इसकी वजह से कई घटनाएं भी पिछले दिनों सामने आ चुकी हैं।