PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

विधायक हैनरी ने 7 लाख रु की लागत से सेठ हुकम चंद कॉलोनी के मुख्य गेट का किया उद्घाटन,

MLA Henry inaugurated the main gate of Seth Hukam Chand Colony at a cost of Rs 7 lakh

नार्थ हलके की जनता का प्यार ही मेरा विश्वास है–विधायक हैनरी

PTB City News जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न 70 की सेठ हुकम चंद कॉलोनी के मुख्य गेट का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी द्वारा किया गया। इस मोके पर सेठ हुकम चंद कॉलोनी निवासियों ने दूसरी बार विधायक बनने पर विधायक जूनियर हैनरी को सम्मानित किया। हैनरी ने समूह इलाका निवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया और अपने संबोदन में कहा की नार्थ हलके की जनता का प्यार ही मेरा विश्वास है और जनता के भरपूर सहयोग से ही नार्थ हल्का प्रगति की और अग्रसर है।

उन्होंने कहा उत्तरी क्षेत्र के जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहना और उनकी सेवा के साथ क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्रथामिकता है उन्होंने बताया की आज जनता के आशीर्वाद से ही उत्तरी हल्के में चहुंमुखी विकास हो रहा है और जो भी विकास कार्य होंगे वो भी जनता की सहमति द्वारा ही किए जाएंगे।उन्होंने कहा की पिछले पांच वर्षो के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की है और बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करवाए हैं. हैनरी ने कहा की में आज नार्थ हल्के की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं जो मेरी सफलता की नीवं हैं।

जिन्होंने मुझे मेरे जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए दिन – रात मेहनत की हैं और मेरी हर समस्या में मेरे साथ खड़े रहे। इस मोके पर पार्षद गियान चंद सोढ़ी,राजन सूद, अविनाश कपूर, जगदीश भटारा, योगेश्वर कालिया, रशपाल बब्बू, जगजीत सिंह लक्की, सिल्की, भारती नीरज अरोड़ा, काका कालिया, रमन नेगी, आर एस कुमार, टोनी सेठी, ओम प्रकाश, तिरलोक महाजन, पंकज सेठ, दिनेश ओळख, रवि खुराना, जानू अरोड़ा, मेजर जर्नल बलविंदर सिंह, शिव, दयाल बेह्गल, सुरेश अलीपुरिया,साहिल ढींगरा, दीपन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, लक्की बिंद्रा, चेतन बिंद्रा, कमल गुगलानी, सतपाल मुल्तानी आदि भारी संख्या में मौजूद थे।

Latest News