PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

के.एम.वी. में फैकल्टी एकसचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत ईटोवॉस लोरेंड यूनिवर्सिटी, हंगरी से पधारे डॉ. रॉबर्ट अर्बन का हुआ हार्दिक स्वागत,

Dr. Robert Urban from Eotvos Lorand University, Hungary arrives at KMV under Faculty Exchange Program

के.एम.वी. की छात्राओं को साइकोलॉजी की विभिन्न अवधारणाओं के बारे प्रदान करेंगे जानकारी,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर को ईटोवास लोरेंड यूनिवर्सिटी, बुडापेस्ट, हंगरी के साथ हस्ताक्षर किए गए एम.ओ.यू. के अंतर्गत इस ही संस्था से डॉ. रॉबर्ट अर्बन की दूसरी फेरी का सममान प्राप्त हुआ है। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. रॉबर्ट अर्बन का विद्यालय पधारने पर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यह अंतरराष्ट्रीय कोलैबोरेशन वर्ष 2018 से कालेज की नियमित विशेषता है जब डॉ. रॉबर्ट के द्वारा नारी सशकितकरण की प्रतिष्ठित संस्था का पहली बार दौरा किया गया था।

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी विद्यालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पहलकदमियां पूरे जोश एवं उत्साह के साथ चलाई गई और ऐसी विपरीत परिस्थितयों में भी डॉ. रॉबर्ट ने के.एम.वी. की छात्राओं को ऑनलाईन कक्षाओं के द्वारा साईकॉलोजी की विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। यह भी उल्लेखनीय है कि इस एकसचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत के.एम.वी. की चार छात्राओं एवं एक फैकल्टी मैंबर को हंगरी के समर यूूनिवर्सिटी कोर्स में भाग लेने के लिए बाई लेटरल स्टेट स्कालरशिप 2021 भी प्राप्त हो चुकी है।

डॉ. रॉबर्ट का स्वागत करते हुए मैडम प्रिंसीपल ने बताया कि डॉ. रॉबर्ट द्वारा के.एम.वी. में यह विशेष फेरी भी इस ही एम.ओ.यू. के कारण संभव हुई है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था में डॉ. रॉबर्ट के ठहरने के दौरान छात्राओं के पास साइकॉलोजी के विशाल क्षेत्र से संबंंधित अपने ज्ञान में वृद्धि करने का एक शानदार अनुभव प्राप्त होगा एवं ऐसी गतिविधियां दोनों संस्थानों के द्वारा सांझेदारी के साथ सहयोग के विभिन्न अवसर पर स्त्रोतों के आदान-प्रदान के संबंध में प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। विचारों के आदान-प्रदान इस ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय के द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाती गलोबल शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।