PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर कांग्रेस नेता विजय दकोहा के बेटे पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला, विजय दकोहा ने मीडिया से क्या कुछ कहा,

congress leader vijay dakohas son accused of raping 21 year old girl in pg case registered Big Breaking News Rape case

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के रामामंडी के रहने वाले कांग्रेसी नेता विजय दकोहा के बेटे हरीश मेहमी उर्फ बॉबी पर देर रात स्थानीय पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और रेप के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बॉबी की मां बिमला रानी वार्ड-13 की पार्षद हैं। FIR के मुताबिक 21 साल की पीड़िता का आरोप है बॉबी ने उसे बिजनेस की बिलिंग के लिए जॉब दी थी और 25 अप्रैल को बाबा बुड्डा जी नगर स्थित PG में बुलाया था।

वहां डाइट कोक में उसने नशा मिलाकर उसके साथ रेप किया। देर शाम थाना रामामंडी में पीड़िता सहेली संग आ गई। पीड़िता स्टेटमेंट से पीछे न हटे, इसलिए सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता का करीबी युवक पैरवी के लिए साथ आया था। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि वह मूल रूप से भोगपुर के गांव में रहती है। वह वर्तमान में जालंधर हाइट्स में रह रही है।

उसने 9 अप्रैल को फोन किया। फोन पर रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन के बॉबी से हुई। बॉबी ने बिलिंग की जॉब के लिए ऑफर दी। फोन पर उसे जॉब दे दी गई। बॉबी उसे अपने बाबा बुड्डा जी नगर स्थित PG के रूम नंबर 121 में ले गया। थोड़ी देर बाद बॉबी अपने दोस्त संग आया और डाइट कोक पीने को दी। कोक पीने के बाद वह होश में नहीं रही।

आंख खुली तो कमरे में शराब की बोतलें पड़ी थीं। दो आपत्तिजनक चीजें मिलीं, जोकि रेप में इस्तेमाल की गई थीं। दोनों चीज उसने कब्जे लेकर बॉबी से बात की तो उसने कहा कि किसी को बताया तो जान से जाएगी, हालांकि यह मामला 26 अप्रैल को थाने पहुंच गया था, मगर पीड़िता ने तब कोई स्टेटमेंट नहीं दी थी। पुलिस आज यानि शुक्रवार को पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाएगी। वहीं थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह ने मीडिया को सिर्फ इतना ही बताया कि पीड़िता की शिकायत व जाँच रिपोर्ट के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

वहीं बेटे पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद पिता विजय दकोहा मीडिया के सामने आए और बोले- बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर उनकी फैमिली को बदनाम करने की साजिश की गई है। तीन दिन से मामला चल रहा है। बुधवार को लड़की अपनी सहेली के साथ उसे मिली थी। लड़की ने कहा था कि उसे एक करोड़ दे, वरना रेप के केस में बेटे को अंदर करवा दूंगी। पैसे मांगने की एक रिकार्डिंग भी है। अंत में लड़की 25 लाख पर आ गई।

उसे इसलिए पैसे नहीं दिए क्योंकि उनके राजनीतिक कैरियर पर दाग लगाने के लिए यह साजिश की गई। लड़की के खिलाफ लिखित में थाना रामामंडी में बुधवार को शिकायत दी थी। पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनकी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया। उधर, मामला वीरवार को सारा दिन चर्चा में रहा। पुलिस कमिश्नर ऑफिस से लेकर थाना रामामंडी में मामले को लेकर कई राजनेता दौड़ लगते दिखे और देर शाम लड़की थाने में स्टेटमेंट देने आ गई। इससे पहले सेटिंग को लेकर बड़े-बड़े राजनेताओं की करीब तीन घंटे तक मीटिंग चली। जहां कोई नतीजा नहीं निकला तो पुलिस ने पीड़िता के बयानों के बाद मामला दर्ज कर लिया।