PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सोहणा-मोहणा का भी विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, जाने कैसे

Sohna-Mohana's dream of traveling abroad will also be fulfilled, know how

 PTB Big News अमृतसर : पंजाब के स्‍पेशल भाइयों की जोड़ी सोहणा – मोहणा की बड़ी ख्‍वाहिश पूरी होगी। एक जिस्‍म दो जान सोहणा – मोहणा की इच्‍छा इंग्‍लैंड घूमने की थी और यह अब शीघ्र पूरी होगी। दोनों भाई अब पासपोर्ट धारक बन गए हैं। पासपोर्ट विभाग ने दोनों के अलग-अलग पासपोर्ट जारी किए हैं।

खास बात यह है कि दोनों को दो घंटों के भीतर पासपोर्ट जारी किए गए हैं। पासपोर्ट अधिकारी शमशेर बहादुर ने बताया कि सोहणा-मोहणा ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। हमने उनको तत्काल पासपोर्ट जारी किए हैं। बता दें कि सोहणा को पंजाब पावरकाम में नौकरी मिल चुकी है। इससे पहले दोनों भाइयों के अलग – अलग आधार कार्ड व वोटर कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी चुनाव ड्यूटी भी लगी थी और चुनाव आयोग ने उनको अपना ब्रांड एम्‍बेसडर भी बनाया था।

साेहणा – मोहणा काफी समय से इंग्लैंड की सैर करना चाहते थे और अब उनकी इच्‍छा जल्‍द पूरी होने वाली है। शारीरिक विकृति की वजह से विषम परिस्थितियों का सामना करने वाले सोहणा – मोहणा ने अपने जज्‍बे से खास मंजिल हासिल की है। शरीर से जुड़े दोनों भाई उन लोगों के लिए मिसाल हैं, जो दिव्यांग होने के बाद खुद को असहाय महसूस करते हैं।

14 जून, 2002 को दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल में जन्मे सोहणा-मोहणा को उनके स्वजनों ने अपनाने से इन्कार कर दिया था। डाक्टरों ने कहा था कि इन्हें अलग नहीं किया जा सकता और ये ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहेंगे, पर सोहणा-मोहणा ने हर परिस्थितियों का डटकर सामना किया। इसके बाद उनको अमृतसर के पिंंगलवाड़ा (अनाथालय) में शरण मिली थी।

दोनों को पिंगलवाड़ा की मुख्य सेवादार बीबी इंद्रजीत कौर ने जीवन जीने का तरीका सिखाया। इसके बाद उन्‍होंंने शिक्षा ग्रहण करने के साथ इलेक्ट्रिशियन का कोर्स भी किया। दोनों ने तीन साल का इलेक्ट्रिशियन का कोर्स किया। उन्‍होंने पावरकाम में नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन मोहणा को ही नौकरी मिली।