PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

KMV द्वारा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित,

KMV organises National Level Poster Making Competition on Intellectual Property Rights

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के द्वारा इंस्टिट्यूशनज़ इनोवेशन काउंसिल के साथ मिलकर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल के अंतर्गत इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स विषय पर आधारित राष्ट्र स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया.

विश्व इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स दिवस को समर्पित इस प्रोग्राम में देश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक सूझ-बूझ का बाखूबी प्रदर्शन किया. शोधकर्ताओं को अकादमिक एवं औद्योगिक फ्रंट पर उनकी नवीनतम शोध एवं पेटेंट के अधिकार के संबंध में जागरूकता प्रदान करती इस प्रतियोगिता में से पहला स्थान गवर्मेंट कॉलेज, रोपड़ के विद्यार्थी सिमरनजीत सिंह और कन्या महा विद्यालय की छात्रा खुशप्रीत कौर ने हासिल किया.

दूसरे स्थान के लिए कांजुले श्रद्धा, एस.डी.एम. निवासा और तनु शर्मा, के.एम.वी., जालंधर को चुना गया जबकि तीसरे स्थान के हकदार कदम जयश, बी.के.सी., नासिक और नाज़िया मलिक, के.एम.वी., जालंधर बने. इसके साथ ही सी.आर. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा आरती और कन्या महाविद्यालय की छात्रा पूनमजीत कौर को सांत्वना पुरस्कार के लिए भी चुना गया. इसके अलावा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर इ-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जहां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं पुनर को पेश करने का अवसर प्रदान करते हैं वही साथ ही अपनी सृजनात्मकता को अपने अधिकार क्षेत्र में रखने से संबंधित जागरूकता भी प्रदान करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए केमिस्ट्री विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.