PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

एक और मामले में फंसे पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड,

patiala violence mastermind barjinder parwana trapped in another case

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : जिले में गत वर्ष 18-19 दिसम्बर की रात गांव निजामपुर के एक गुरुद्वारा साहिब में घुस आए एक लड़के की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने पटियाला हिंसा के आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को नामजद किया है। पुलिस ने परवाना को प्रोडक्शन वारंट पर रोपड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि गत वर्ष 18-19 दिसम्बर की देर रात कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर पड़ते गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में एक 15 वर्षीय लड़का घुस आया था जिसे गुरुद्वारा साहिब के सेवादार अमरजीत सिंह ने पकड़ लिया था। उसकी बाद में काफी पिटाई की गई थी जिस कारण लड़के की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस मामले में कपूरथला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अमरजीत सिंह व उसके साथी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बरजिंदर सिंह परवाना को थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने निजामपुर की घटना के दिन फेसबुक पर लोगों को गुरुद्वारा साहिब में पकड़े गए लड़के को करारा सबक सिखाने तथा उसे मार डालने की बातें कहने को लेकर हत्या मामले में शामिल किया है।

कपूरथला पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर भारी सुरक्षा में रोपड़ जेल में बंद परवाना को गिरफ्तार कर लिया। कपूरथला लाए गए परवाना को एस.पी. (डी) जगजीत सिंह सरोया, डी.एस.पी. सब डिवीजन सुरिंदर सिंह तथा डी.एस.पी. स्पेशल ब्रांच सरवन सिंह बल की निगरानी में एस.एच.ओ. कोतवाली इंस्पेक्टर बलविंद सिंह भुल्लर ने कड़ी सुरक्षा में आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Latest News