PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

डीसी और सीपी दफ्तर में जाने ले लिए लोगों को अपने पास रखना होगा यह जरुरी दस्तावेज, जाने बड़ी वजह,

To go to the DC and CP office people will have to keep this important document with them

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर (राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) आरपीजी से किए गए हमले के बाद पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिला मुख्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। लुधियाना में भी डीसी व सीपी दफ्तर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गहन जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। डीसी और सीपी दफ्तर में आने वाले लोगों का रिकार्ड रखा जा रहा है। उनके आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की जांच के बाद ही लोगों को एंट्री मिल रही है।

पुलिस कमिश्न ने सभी सरकारी इमारतों की सुरक्षा चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस कंट्रोल रूम के तहत चलने वाले वाहनों और मोटरसाइकिलों के कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें रेलवे डायरेक्टर, जीआरपी एसएचओ, एसपी और अन्य अधिकारियों मौजूद थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई।

सीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बस और ट्रेन सबसे आसान साधन हैं। ऐसे में यहां अधिक सतर्कता बरतनी होगी। गौरतलब है कि लुधियाना में प्रतिदिन दो से ढाई लाख लोग काम के सिलसिले में आते-जाते हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों व मंत्रियों की सुरक्षा को भी यकीनी बनाने में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हाल में हुई कुछ घटनाओं के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। हमने सभी सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। पुलिस के सभी विंग जिसमें एंटी साबोटाइज विंग, डाग स्क्वायड और सभी रिजर्व को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। किसी भी नागरिक को कहीं पर कोई संदिग्ध बैग या टिफिन जैसी कोई वस्तु दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Latest News