PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में बढ़ा Black Fungus का खतरा, बुजुर्ग की निकालनी पड़ी आंख,

black fungus in punjab Amritsar Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : बटाला के रहने वाले 60 वर्षीय सुरिन्दर कुमार को ब्लैक फंगस कारण अपनी एक आंख गंवानी पड़ी है। अमृतसर के ENT अस्पताल में उनकी सर्ज़री करके आंख निकाली गई। दरअसल सुरिन्दर कुमार के साइनस नाक और आंख के बीच वाले भाग तक ब्लैक फंगस पहुंच चुका था।

यह स्वाभाविक था कि ब्लैक फंगस उनके ब्रेन तक जा सकता था। लिहाज़ा आंख निकालने के अलावा और कोई बदल नहीं बचा था। ख़ास बात यह है कि सुरिन्दर कुमार को कोरोना था या नहीं, यह भी रहस्य है। उन्होंने कभी कोरोना टैस्ट नहीं करवाया था। आम तौर पर म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस कोरोना मरीज़ों को चपेट में लेता है लेकिन इस मामले में हालत स्पष्ट नहीं हैं।

आपको यह भी बता दें कि सुरिन्दर की लड़की ममता अनुसार पिता को बुख़ार था। पहले बटाला के निजी अस्पताल में इलाज करवाते रहे, वहां से आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ई एन. टी. अस्पताल रैफर किया गया। यहां जांच दौरान डाक्टरों को पता लगा कि वह ब्लैक फंगस की चपेट में हैं। आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने सुरिन्दर का ऑपरेशन कर आंख निकाल दी।