PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

PAP परिसर में PSPCL की टीम ने मारी रेड, पंजाब पुलिस के 23 कर्मियों के खिलाफ की बड़ी करवाई,

PAP Complex Raid pspcl team caught latch houses 23 policemen fined 6 lakh Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : भीषण गर्मी के चलते जहां एक तरफ बिजली की मांग लगातार बढ़ गई है। वहीं मांग बढ़ने के साथ ही बिजली की चोरी के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इसी चोरी को पकड़ने के लिए पंजाब बिजली विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है, जो रोज छापामारी करके लाखों रुपए जुर्माना वसूल रही है। इसी तरह से जालंधर में बिजली महकमे की छापामारी में 23 पुलिस वालों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन्होंने घर के एसी-कूलर चलाने के लिए कुंडियां डाल रखी थीं।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया शहर में बिजली की चोरी रोकने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें रोज शिकायत मिलने पर या फिर अपने स्तर पर छापामारी करती हैं। पिछले दिनों टीम ने पंजाब पुलिस के PAP परिसर में छापामारी की। इस परिसर में पुलिस कालोनी है। इस कालोनी में PSPCL की छापामार टीम ने 23 पुलिस वालों के घरों में कुंडी लगाकर बिजली चोरी के मामला पकड़े।

23 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को साढ़े 6 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। PSPCL के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि PAP परिसर में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बिजली चोरी कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर उनकी टीम ने PAP परिसर में करीब 150 घरों में चैकिंग की थी, जिनमें से 23 घरों में कुंडी लगी पाई गई।

गर्मी के सीजन में चल रहे छापामारी अभियान के तहत बिजली चोरी करने वालों से बिजली महकमे ने करीब 85 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है। साढ़े 6 लाख रुपए तो पुलिस वालों से ही वसूल किए, जबकि दो बड़ी फैक्ट्रियों पर भी रेड करके बिजली चोरी पकड़ी है। बुलंदपुर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ कर 30 लाख का जुर्माना किया गया है।