PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

GTB नगर में Double Murder से फैली सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल,

punjab ludhiana GTB Nagar double murder school principal and his wife dead bodies found house suspected murder

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते चंडीगढ़ रोड स्थित GTB नगर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के शव घर में मिले हैं। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। 62 वर्षीय भूपिंदर सिंह जीटीवी नगर में प्री-स्कूल चलाते हैं और स्कूल के ऊपर वाली मंजिल पर पत्नी सुरिंदर कौर के साथ रहते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि आज यानि बुधवार की सुबह पड़ोसी ने दाेनाें के शव घर में पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा, रूरल ज्वाइंट कमिश्नर चरण सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। भूपिंदर सिंह का शव रसोई के पास से और उनकी पत्नी का शव कमरे में से बरामद हुआ है। इसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है।

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। घर के भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिंगर प्रिंट्स माहिर और डाग स्क्वायड की सहायता से सबूतों को एकत्र किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Latest News