PTB News

Latest news
पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ... विधानसभा चुनावों से पहले आप को लगा बड़ा झटका, AAP में शुरू हुई बगावत, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा

पंजाब से हिमाचल प्रदेश घूमने गए लोगों ने की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

tourists from punjab pointed sword on toll barrier worker Himachal Police Fir Registered

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कसौली : पंजाब से आए पर्यटकों ने टोल बैरियर कर्मी को तलवार से डराने की कोशिश की और उसके साथ हाथापाई की। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे सीएच नंबर की गाड़ी में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैरिटेज मार्कीट रोड से आए और कैंट बोर्ड कसौली की पार्किंग में गाड़ी पार्क कर दी।

जब बैरियर कर्मी ने उनसे टोल मांगा तो उन्होंने कहा कि जब वह सुबह वापस जाएंगे तो टोल दे देंगे। उसके बाद टोल बैरियर कर्मी ने उनकी गाड़ी पार्किंग में लगवा दी। उसके उपरांत जब वह गाड़ी वापस ले जाने लगे तो टोल कर्मी दिनेश कुमार ने उनसे पर्ची मांगी।

पर्ची न मिलने पर दिनेश कुमार ने टोल टैक्स कटवाने के लिए कहा, लेकिन पर्यटक टोल टैक्स कटवाने से मना करने लगे और दिनेश कुमार से लड़ाई करने लगे। उनमें से एक व्यक्ति ने दिनेश कुमार को थप्पड़ मार दिया और दूसरे ने तलवार निकाल ली।

उसके उपरांत दिनेश कुमार ने और टोल कर्मियों को बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। DSP परवाणु प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर उनसे प्राप्त हथियार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।