PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

केएमवी के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एक इंटर क्लास प्रतियोगिता का आयोजिन,

KMV organises an Inter-class competition to celebrate 75th Independence Day

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था, कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर हमेशा छात्रों के निरंतर विकास के लिए प्रयास करता है। 75वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा एक इंटर क्लास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस के अंतर्गत चार गतिविधियों का आयोजन किया गया, पहला आइटम कोरियोग्राफी, जिसमें छात्रों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों को श्रद्धांजलि दी।

जिस में एम.कॉम सेम-III की छात्राओं ने पहला, बीकॉम (ऑनर्स) सेम-I की छात्राओं ने दूसरा और कॉमर्स की 10+2 की छात्राओं और बीबीए सेम-III की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का दूसरा आइटम कविता पाठ था, जिसके दौरान प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मोह लिया और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा की। इस कविता उच्चारण में बी.कॉम सेम। की खुशी ने पहला और प्रिया बीकॉम (ऑनर्स) सेम-III ने दूसरा स्थान हासिल किया एवं अवनीत बीकॉम सेम-। तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीसरी इवेंट रोल मॉडलिंग रहा जिसमें छात्रों ने खुद को रानी लक्ष्मी बाई, शहीद भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर और कई अन्य भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में चित्रित किया। जिसके तहत कविता बीकॉम (ऑनर्स) सेम-। ने पहला और अनामिका बी.कॉम (ऑनर्स) सेम-। दूसरा और दिव्या बीबीए सेम 1 और कमलजीत बीकॉम (ऑनर्स) सेम III ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस आयोजन का अंतिम कार्यक्रम क्विज़ था जिसमें छात्रों से स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें 10+1 कॉमर्स की छात्राओं ने पहला और बी.कॉम (ऑनर्स) सेम III और एम.कॉम सेम-। ने दूसरे और बीकॉम (ऑनर्स) सेम-। की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस इवेंट के सफल आयोजन के लिए डॉ. नीरज मैनी और पूरे विभाग को मुबारकबाद दी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए प्रयासों की प्रशंसा भी की।

Latest News