PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

पंजाब परिवहन विभाग ने पाँच महीनों में 1008 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाया : लालजीत सिंह भुल्लर,

transport department collects over rs 1008 crore within five months laljit singh bhullar chandigarh punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा टैक्स डिफ़ॉल्टरों पर की गई सख़्ती और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के प्रयासों के स्वरूप परिवहन विभाग ने पाँच महीनों से भी कम समय में 1008 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाया है, जो पिछले साल की अपेक्षा करीब 332 करोड़ रुपए अधिक है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दफ़्तर स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को 1 अप्रैल, 2022 से 29 अगस्त, 2022 के दरमियान अलग-अलग टैक्सों से 1008.41 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जिसमें बड़ा हिस्सा 871.36 करोड़ रुपए टैक्स और फ़ीसों आदि से प्राप्त हुआ है, जबकि 75.10 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा सैस, 18.45 करोड़ रुपए कम्पाऊंडिंग फ़ीस और 43.50 करोड़ रुपए पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसायटी (पी.एस.टी.एस) से प्राप्त हुए हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अरसे के दौरान विभाग को 676.68 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के रचनात्मक और निरंतर प्रयासों के स्वरूप इस बार करीब 331.73 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा 6 मई से 5 अगस्त, 2022 तक की समय-सीमा वाली एैमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत 38.93 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। 

यह बकाया काफ़ी देर से डिफ़ॉल्टरों से लेना बाकी था। स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हाल ही में पंजाब के सभी ज़िलों में पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टीफिकेट जारी करने और पासिंग के काम के जल्द निपटारे के लिए सभी 11 पदों पर मोटर वाहन इंस्पेक्टरों (एम.वी.आई.) की तैनाती की गई है। इससे जहाँ लोगों को सेवाओं की जल्द डिलीवरी मिलेगी, वहीं सरकार के राजस्व में भी और वृद्धि होगी।

Latest News