PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

जालंधर में सुबह होते ही हुआ बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से हुई बाइक सवार व्यक्ति की मौत,

big accident happened in Jalandhar in the early morning the bike rider died due to being hit by the truck PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में तेज रफ़्तार के साथ होने वाले सड़क दुर्घटनाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है / ऐसे में जालंधर शहर के अधीन पड़ते होशियारपुर सड़क मार्ग पर पड़ते गांव शेखे के फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान गोपाल नगर निवासी 38 साल के अमित नरूला के रूप में हुई है / पता चला है कि मृतक अमित नरूला सुबह के समय बाइक पर घर से काम के लिए फैक्ट्ररी जा रहा था, वह जैसे ही लंबा पिंड चौक के नजदीक शेखे गांव फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

ट्रक की चपेट में आने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई / वहीं ट्रक चालक पप्पू ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से सामान छोड़कर वापिस होशियारपुर जा रहा था / इस दौरान यह घटना हुई / मौके पर सूचना पुलिस अधिकारी पहुंच गए है और ट्रक ड्राइवर को काबू कर मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया / मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमित नरूला अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है / फ़िलहाल इस घटना के बाद से ही परिवार के सभी सदयों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा था /

Latest News

Latest News