PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Chandigarh University MMS कांड, के बाद छात्राओं को मिलने लगे धमकी भरे मैसेज, आरोपियों को लेकर किये जा रहे हैं मैसेज,

punjab chandigarh threatening messages girl students and wrote get my friend free jail or wait and watch PTB Big Breaking

PTB Big न्यूज़ मोहाली : चंडीगढ़ यूनविर्सिटी के गर्ल्‍स हास्‍टल में छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाने के मामले में आरोपित छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूनिवर्सिटी को 25 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद विद्यार्थियों का साेमवार को देर शाम तक यूनिवर्सिटी से जाने का क्रम जारी रहा। दूसरी ओर, कई छात्राओं के माेबाइल नंबर पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। एक छात्रा को आए मैसेज में कहा गया कि मेरी फ्रेंड को जेल से निकलवाओ, वरना….वेट एंड वाच।

उधर पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले को पुलिस प्रशासन व यूनिवर्सिटी प्रबंधक पर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में यूनिवर्सिटी की छात्राओं को अब उनके मोबाइल नंबरों पर अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे मैसेज भी आ रहे हैं। मैसेज भेजने वाली युवती ने अपनी चैट में लिखा है कि ‘उसको जेल से निकलवाओ मेरी फ्रेंड को दो दिन में, वरना वेट एंड वाच।

तुम्हारा वीडियो भी है मेरे पास।’ इस पर छात्रा ने कहा कि कौन सी वीडियो वायरल करने की बात कर रही है। छात्रा ने युवती से कहा कि वह पुलिस को इसकी शिकायत देगी और उसे भी उसकी सहेली के साथ जेल में रहना पड़ेगा तो युवती ने अपनी चैट डिलीट कर ली लेकिन छात्रा ने उस चैट का स्क्रीन शाट खींच लिया। इस तरह के मैसेज अन्य छात्रों को भी आ रहे हैं। वहीं, विदेश के नंबरों से भी छात्राओं को फोन कर धमकाया जा रहा है। इस तरह के मैसेज छात्राओं के ग्रुप में तेजी से फैल रहे हैं।

Latest News