PTB Big न्यूज़ : पंजाबी गायक शैरी मान ने सिंगर परमीश वर्मा को जमकर गालियां निकालीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आपा खो दिया और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए परमीश वर्मा के खिलाफ दिल की भड़ास निकाली। शैरी ने परमीश के फैन्स को कहा कि जाओ जाकर अपने परमीश से कह दो शैरी आ रहा भारत। शैरी मान ने चेतावनी देते हुए परमीश वर्मा से कहा कि जब मैं भारत आऊंगा तो जहां मर्जी चाहे आकर वह मेरे से मिल ले, देख लूंगा।
जट्ट दा भाई है CM। सीधी सिक्योरिटी जट्ट नू मिलूगी, अगर उसे भी लेनी है तो बता दे।शैरी ने कहा कि यदि परमीश ने उससे पंगा लिया तो उसे पता है कि शैरी क्या कर सकता। आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शैरी मान से काफी लगाव है। शैरी मान चुनाव के समय भी भगवंत मान के साथ ही उनकी गाड़ी में हुआ करता था। शैरी ने भगवंत मान के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया था और रोड शो में भी भगवंत के लिए लोगों और अपने प्रशंसकों से वोट मांगी थी।
अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो कहीं न कहीं शैरी को भी इस बात का गर्व है, लेकिन उससे ज्यादा घमंड नजर आ रहा है, क्योंकि वह सीधा इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परमीश वर्मा को गाली दे रहे और CM को अपना भाई बताकर उन्हें कहीं भी आकर मिलने का चुनौती दे रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि गायक परमीश वर्मा कभी शैरी मान के खास हुआ करते थे। तकरीबन हर एक गीत में शैरी मान के साथ परमीश हुआ करते थे।
जैसे कि गीत लव यू मेरो यारों ओये गुड बाय करता सहेली नू, मैनूं इक्क दिन दे लई होस्टल वाला कमरा दे दयो आदि गाने। बताया जा रहा है कि जब से परमीश ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम आगे बढ़ाए और खुद गीत गाने शुरू कर दिए, तभी से दोनों में तकरार रहने लगी। पंजाब के गायकों द्वारा यदि इसी तरह एक दूसरे के खिलाफ धमकियां देने या गाली गलौज करने का सिलसिला जारी रखा जाएगा तो कहीं न कहीं गुटबाजी बढ़ेगी और पंजाब में गैंगस्टरवाद बढ़ता जाएगा। गैंगस्टरवाद बढ़ने की वजह यह है कि पंजाब के युवक इन्हीं गायकों के गीत सुनकर प्रेरित हो रहे हैं।








































