PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. द्वारा मनाया गया वर्ल्ड एनवायरनमेंटल हेल्थ दिवस,

KMV celebrates World Environmental Health Day with full zeal and enthusiasm

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ विश्व पर्यावरण सेहत दिवस मनाया गया. छात्राओं को मौजूदा समय में पर्यावरण सेहत से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जानकारी प्रदान करने के मकसद के साथ विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया.

एम.एस.सी. बॉटनी तथा बी.एस.सी. मेडिकल की छात्राओं ने क्विज़, पोस्टर प्रेजेंटेशन, स्लोगन राइटिंग, पोयम राइटिंग, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया. इसके साथ ही एम.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर तीसरा की छात्रा मुस्कान शर्मा ने वर्ल्ड एनवायरनमेंटल हेल्थ दिवस के संबंध में सभी को विस्तार से जानकारी भी प्रदान की.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए जहां छात्राओं को सेहतयाब पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया वहीं साथ ही इसे साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने इन विशेष प्रयत्नों के लिए बॉटनी विभाग की भी प्रशंसा की.

Latest News