PTB News

Latest news
BJP से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं घर वापसी, पूर्व CM ने बताई बात सांसद ढेसी ने की ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिण पंथी पार्टियों... CM सुक्खू ने की CM भगवंत मान से की बात, खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग, निहंगों ... पुलिस ने पकड़ा हाइटेक ड्रग सिंडिकेट, जालंधर से हिमाचल तक फैला था नेटवर्क, 16 को किया गिरफ्तार, ऐसे च... सिख युवक को यूके में कत्ल केस में उम्रकैद:श्री साहिब से छाती में किए 5 वार, मर्डर के बाद झूठ बोला; त... होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि...

PCM SD कॉलेज के इकोनॉमिक एसोसिएशन द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,

Poster making and speech competition organized by Economic Association of PCM SD College

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज, जालंधर के इकोनॉमिक एसोसिएशन ने “स्वतंत्रता के 75 साल बाद भारतीय अर्थव्यवस्था” विषय पर पोस्टर-मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और पोस्टर और भाषण के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने का उत्कृष्ट कौशल दिखाया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अठारह प्रतिभागी थे, जिनमें से चार को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और बारह छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें से तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रिया बीएससी (अर्थशास्त्र, सेमेस्टर पांचवां) से भाषण प्रतियोगिता की शुरुआत हुई छात्रा ने ‘भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रीकरण और वित्तीय प्रणाली की वृद्धि’ पर अपने विचार रखे और प्रथम स्थान भी प्राप्त किया।

तत्पश्चात पूजा (बी.ए. सेमेस्टर पांचवां) ने ‘देश के विकास के लिए देशभक्ति की भावना की आवश्यकता’ पर अपने विचार व्यक्त किए और दूसरा स्थान प्राप्त किया । चांदनी (बीएससी, अर्थशास्त्र सेमेस्टर प्रथम) ने ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियां’ विषय पर विचार प्रस्तुत करके तीसरा स्थान हासिल किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीपू राणा (बी.ए.बीएड., सेमेस्टर तृतीय ने प्रथम स्थान, सिमरन कौर (बी.ए. बीएड. सेमेस्टर पांचवां) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूजा (बी.ए. सेमेस्टर पांचवां) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं,अर्शनूर (बीएससी,अर्थशास्त्र सेमेस्टर प्रथम) को सांत्वना पुरस्कार मिला।

अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जी, कॉलेज की प्रबंधक समिति के अन्य माननीय सदस्यों और प्राचार्य, प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने ऐसी गतिविधियों के आयोजन के लिए इकॉनॉमिक्स डिपार्टमेंट की सराहना की, जो छात्रों को न केवल अपनी राय व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी पैदा करती है।

Latest News

Latest News