PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

के.एम.वी. में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस,

KMV celebrates Cyber Jaagrookta Diwas by organising a Special Cyber Hygiene session

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से साइबर हाइजीन सेशन आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस की अध्यक्षा डॉ. सुमन खुराना ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की.

छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने सबसे पहले जहां मौजूदा युग में डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग एवं साइबर स्पेस के बारे में जानकारी दी वहीं साथ ही उन्होंने दिन प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर क्राइम पर भी विस्तार से प्रकाश डाला. प्रत्येक वर्ष साइबर क्राइम में फंस रहे लाखों भारतीयों की गिनती को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने भारत को समूचे एशिया में साइबर क्राइम से प्रभावित तीन देशों में से एक बताया.

विषय के विस्तार में जाते ही उन्होंने ई-मेल, इंटरनेट, पहचान आदि के धोखे के बारे में बात करने के इलावा औरतों को साइबर खतरे, साइबर हैरासमेंट, साइबर स्टॉकिंग, साइबर मानहानि, मॉर्पिंग, पोरनोग्राफी,सपूफिंग, फिशिंग, मैट्रिमोनियल धोखे आदि से भी सभी को अवगत करवाया इसके अलावा उन्होंने साइबर सुरक्षा को यकीनन बनाते कानूनों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ साइबर क्राइम को रोकने के लिए पूरी चौकसी का उपयोग करते हुए कुछ ज़रूरी पहलू भी सांझा किए.

साथ ही छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी ने डॉ. सुमन खुराना के द्वारा विषय की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि मौजूदा समय में जहां ज्यादा से ज्यादा काम टेक्नोलॉजी पर आधारित है वही साइबर क्राइम के बढ़ने का खतरा निरंतर रहता है और इस संबंध में जागरूकता फैलाने हम सब की मौलिक जिम्मेदारी है.

Latest News

Latest News