PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर में अलग-अलग जगहों और सलम बस्तियों में संदिग्ध घरों की चेकिंग अभियान सुबह के समय चलाया / भारी तादात में पंजाब पुलिस के अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल थे /
इस दौरान नशे और हथियारों को तस्करी व कारोबार पर रोक लगाने लिए संदिग्ध घरों और मोटरसाइकिल की चेकिंग की जा रही है / वहीं असमाजिक तत्वों के खिलाफ विभिन्न जिलों में लगातार चेकिंग की जा रही है ताकि पंजाब में बढ़ रहे अपराध और नशे के बढ़ते ग्राफ को कम किया जा सके /
वहीं इस दौरान लुधियाना जिले में खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव IPS इस सर्च अभियान में शामिल हुए / इस दौरान पत्रकारों के साथ ख़ास बातचीत करते हुए में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि यह चेकिंग पंजाब पुलिस का एक रेगुलर प्रोसेस है / इससे राज्य भर में गलत तत्वों पर नकेल कसने व नशे की रोकथाम में मदद मिलेगी, यह सब आम जनता की मदद से ही संभव हो सकता है /








































