PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है . जहां के जीटी रोड पर स्थित नावल्टी हुंडई एजेंसी में एक युवक कार खरीदने के लिए आया और टेस्ट ड्राइव के बहाने वह गाड़ी लेकर फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है / लुटेरों ने उसने रास्ते में पिस्तौल निकाल सेल्समैन को धमकाया और नीचे उतारने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी खरीदने के बहाने से आये एक लुटेरे ने अपने पिस्टल से हवाई फायर भी किया, ऐसी जानकारी मिल रही है / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई है /
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार सर्बजीत सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर तरनतारन रोड ने बताया कि वह जीटी रोड स्थित नावल्टी हुंडई कार एजेंसी में सेल्समैन की नौकरी करता है / चार जनवरी को दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवक आया / उसने मास्क पहना हुआ था / उसने कार ग्रैंड I-10 की जानकारी हासिल की / उसे सेल्समैन विनय कुमार निवासी हाथीगेट ने अटैंड किया /
उस युवक ने उससे कार की जानकारी ली / उसने अपनी पहचान राजवीर सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू के तौर पर बताई, फिर उस युवक ने कार की टेस्ट ड्राइव लेने की मांग की / शाम करीब 3.50 मिनट पर वह युवक उनके सेल्समैन विनय के साथ टेस्ट ड्राइव लेने के लिए निकल गया /
जब वह टेस्ट ड्राइव लेकर मानांवाला से आगे दिल्ली पब्लिक स्कूल से यू-टर्न लेकर वापस अमृतसर की तरफ आ रहा था तो 4.20 मिनट पर पिंगलवाड़ा मानांवाला के पास पहुंचा उस युवक ने कार रोक ली और पिस्तौल निकालकर सेल्समैन को धमकाकर कार से उतरने के लिए कहा /
जब वह नीचे नहीं उतरा तो उस युवक ने एक हवाई फायर भी किया / इससे सेल्समैन विनय डरकर गाड़ी से उतर गया / इसके पश्चात वह युवक कार लेकर फरार हो गया / पुलिस ने आरोपित राजवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है /








































