PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

ट्वीट वॉर, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान में, क्या कुछ कहा?

cm bhagwant mann reply to akal takht jathedar Giani Harpreet Singh and sgpc Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सरकार को 24 घंटों में पकड़े गए सिख युवकों को छोड़ने संबंधी अल्टीमेटम पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीच में लिखा कि जत्थेदार अकाल तख्त साहिब जी सब को पता है कि आप व एसजीपीसी बादलों का पक्ष लेते हो, इतिहास देखें, कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थों के लिए प्रयोग किया।

अच्छा होता अगर अल्टीमेटम बेअदबी व गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के लिए जारी करते न कि हंसते बसते लोगों को भड़काने के लिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंथक संगठनों एवं शख्सीयतों की बैठक की थी जिसके बाद ही अल्टीमेट की बात सामने आई थी।

इस बीच, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री प्रदेश के नुमाइंदे हैं, वह भी कौम के नुमाइंदे हैं और उन्हें कौम के निर्दोष नौजवानों के हक की बात करने का अधिकार है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री प्रदेश के नुमाइंदे हैं, वह भी कौम के नुमाइंदे हैं और उन्हें कौम के निर्दोष नौजवानों के हक की बात करने का अधिकार है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, आपने सही कहा कि भोले-भाले धार्मिक लोगों का राजनीतिक लोग इस्तेमाल करते हैं।

पर मैंं इस बारे में पूरी तरह सचेत हूूं और मुख्यमंत्री को चेताया, आप ध्यान रखो कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए पंजाब को तंदूर की तरह जलता हुआ रखने के लिए आप जैसे लोगों का राजनीतिक लोग इस्तेमाल न कर लें। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि राजनीतिक बातेंं बाद में करेंगे पहले हम सब मिलकर पंजाब को बचाएं और घर पर इंतजार कर रही मांओं को उनके जेल में कैद निर्दोष बेटों के साथ मिलाएं।

Latest News