PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब विजीलैंस विभाग ने सरकारी पद का दुरूपयोग करने के आरोप में नायब तहसीलदार, उप तहसील अटारी व पटवारी सहित कुल 6 पर दर्ज की FIR,

vigilance booked 6 misusing their position tampering revenue records Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान अमरजीत सिंह, नायब तहसीलदार, उप तहसील अटारी, बलविंदरजीत सिंह, पटवारी और एक महिला के खिलाफ अपने सरकारी पदों का दुरूपयोग करने और राजस्व रिकॉर्ड में महिला के नाम पर ज़मीन के हस्तांतरण के दौरान उसे अनुचित लाभ देने का आपराधिक मामला दर्ज किया है।

इस मामले में बलविंदरजीत सिंह पटवारी, अब कानूनगो, राजस्व हलका नेष्टा, जि़ला अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी अधिकारियों और महिला के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जाँच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

अधिक विवरण देते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने कहा कि जाँच के दौरान यह सामने आया है कि उक्त राजस्व अधिकारियों ने गाँव मुहावा, अमृतसर जि़ले की हरजीत कौर के साथ सांठगांठ कर 79 मरले ज़मीन उनके नाम पर हस्तांतरित की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त महिला के नाम पर भूमि हस्तांतरित करते समय, आरोपी अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की थी

क्योंकि उक्त भूमि के मालिक की मृत्यु वर्ष 1959 में हुई थी और जाली डीड कीफोटोकॉपी के आधार पर भूमि का हस्तांतरण भूमि मालिकों की उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

Latest News