PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतपाल सिंह को ढूंढती रही पंजाब के ढेरों में पुलिस और इस स्थान पर मिली लोकेशन, अमृतपाल इस देश में भागने की है फिराक में,

amritpal singh trying to escape nepal location found in meerut Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की 16वें दिन भी तलाश जारी है। इस बीच अमृतपाल की ताजा लोकेशन उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास मिली है। अमृतपाल सिंह ने मेरठ के दौराला से आटो पकड़ा था। उधर, पंजाब पुलिस पंजाब के 3 जिलों होशियारपुर, फगवाड़ा और जालंधर में कई जगहों पर पुलिस का सर्च आप्रेशन कर ढूंढने की कोशिश में लगी है। पुलिस ने मेरठ के एक आटो चालक अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

पुलिस ने अमृतपाल की फोटो दिखाकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि कुछ दिन पहले अमृतपाल दौराला से उसके आटो में सवार हुआ और बेगमपुल के पास उतर गया। इसके बाद वह कहां गया इसकी जानकारी नहीं है।अमृतपाल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि वह किसी धार्मिक स्थल पर छिपा हो सकता है। बीते दिन अमृतपाल की ओर से जारी वीडियो के बैकग्राऊंड में भजन कीर्तन की आवाज आ रही थी।

इसके अलावा पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड कनैक्शन खोज निकाले हैं। अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका के बीच उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर को सील किया है।बॉर्डर पर पुलिस हर आने-जाने वाले सभी यात्रियों की आईडी की जांच कर रही है। बॉर्डर पार करने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। अमृतपाल उत्तराखंड के कुमाऊं से नेपाल भागने की फिराक में है।

उधर, अमृतपाल को फरार कराने में अहम भूमिका निभाने वाला उसका निकट सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह उससे अलग हो गया है। होशियारपुर में पुलिस द्वारा घेरे जाने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।पप्पलप्रीत सिंह यहां से जोगा सिंह के साथ फरार हुआ था जबकि जोगा सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन पुलिस पप्पलप्रीत सिंह का सुराग नहीं लगा सकी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि अमृतपाल ने अपनी पहली वीडियो पीलीभीत में बनाई थी और उसके बाद वह ऊधम सिंह नगर पहुंचा।

यहां वह पप्पलप्रीत के साथ एक स्कार्पियों में सवार होकर वापस पंजाब आ गया था। इसके अलावा पुलिस की टीमें उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में अमृतपाल के लिंक को तलाश रही है। पुलिस को इनपुट मिला है कि अमृतपाल कुमाऊं बार्डर से नेपाल सीमा में प्रवेश करने की कोशिश में है क्योंकि उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल सीमा पर सर्च अभियान चल रहा है और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Latest News