PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट का बड़ा कारनामा हुआ सोशल मीडिया पर ट्रोल, लोगों ने भी लिए मजे,

punjab student filmed songs on aamir khan written the answer teacher gave zero marks Big News Chandigarh University PTB News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट की आंसरशीट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। स्टूडेंट ने परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के गाने लिख दिए। स्टूडेंट ने कुल तीन सवालों के जवाब दिए, जिनमें दो में गाने लिखे थे और एक में टीचर की तरीफ।

स्टूडेंट ने पहले सवाल के जवाब में फिल्म ‘3 इडियट्स’ का मशहूर गाना, ‘गिव मी सम सनशाइन…’ लिखा। दूसरे सवाल के जवाब में स्टूडेंट ने टीचर की तारीफ करते लिखा कि मैडम आप एक शानदार टीचर हैं। यह मेरी गलती है कि मैं कड़ी मेहनत नहीं कर पा रहा हूं।

punjab student filmed songs on aamir khan written the answer teacher gave zero marks Big News Chandigarh University PTB News

तीसरे सवाल के जवाब में आमिर खान की PK फिल्म का गाना ‘भगवान है कहां रे तू’ समेत कई अन्य गाने लिखे। आंसरशीट को चेक करने के लिए टीचर ने उठाई तो वह हैरान रह गए। टीचर ने भी स्टूडेंट की आंसरशीट पर उसी के अंदाज में लिखा कि तुम्हें सभी सवालों के जवाब में गाने ही लिखने चाहिए।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के इस गजब कारनामें के वायरल होने पर लोगों ने भी खूब मजे लिए। किसी ने चुटकिले अंदाज में मजे लिए तो किसी ने यह भी लिखा कि कहां से आ जाते हैं ऐसे लोग। किसी ने कहा कि टीचर को भी गायकी के लहजे में जवाब देना चाहिए। कइयों ने स्टूडेंट्स की साल भर की मेहनत पर सवाल खड़े कर डाले।

Latest News