PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. में वार्षिक अमर ज्योति समारोह का आयोजन, परंपरागत ढंग से की गई छात्राओं की विदाइगी,

KMV organises traditional Amar Jyoti function to give a warm send off to its final year students

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर में अकादमिक सत्र 2022-2023 में शिक्षा पूर्ण करने वाली छात्राओं के लिए विदाई समारोह अमरज्योति समारोह का आयोजन किया गया। पवित्रता और सादगी की छाप छोड़ते तथा विद्यालय की गौरवशाली परम्परा के अभिन्न हिस्से जैसे इस समारोह में डॉ. सुषमा चावला, वाइस प्रेसिडेंट, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी मुख्यतिथि के रूप में सहभागी हुए जबकि प्रोग्राम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला भगत,सदस्य, विद्यालय प्रबंधकर्तृ सभा के द्वारा की गई।

इसके अलावा इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के माननीय सदस्यों में से डॉ. दीपाली लूथरा, श्रीमती शिव मित्तल एंव डॉ. एस.पी. गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अमरज्योति समारोह में सभी आमंत्रित अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा है कि विद्यालय की परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा यह समारोह आधुनिकता और परंपरा का का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने वाली संस्था के आदर्श एवं उद्देश्य के अनुकूल है ।

प्रगतिशील शिक्षा, संस्कृति, भारतीयता और नारी शिक्षा के केंद्र कन्या महा विद्यालय की ऐतिहासिक भूमि को नमन करते हुए सभी विदा लेने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते प्राचार्या जी ने कहा कि इस संस्था में सुशिक्षित और दीक्षित होकर आप अपने संतुलित व्यवहार और ज्ञान से अपने परिवार और समाज के उत्थान में सहायक हों और जीवन मे निरंतर सफ़लता के उच्च शिखरों को छुएं ।

इस उपरांत सभी छात्राओं ने इस अवसर पर गाए जाने वाले परंपरागत गीतों ‘नमो देश भूमि नमस्ते नमस्ते’ तथा ‘जय जय जननी जय जय माता’ के द्वारा अपने देश और विद्यालय के प्रति अपनी भावनाओं को भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी। इसके साथ ही इस वर्ष विद्यालय से विदा लेने वाली छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा किया।

शिक्षा सम्पूर्ण करने वाली छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्या महोदया प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी जी ने सभी छात्राओं को आशीष तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में दीर्घ एवं सराहनीय कार्यकाल के पश्चात सेवामुक्त हो रहीं वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं श्रीमती साधना टंडन, अध्यक्षा, ज़ूओलॉजी विभाग, डॉ. इकबाल कौर अध्य्क्षा, पंजाबी विभाग को उनके कार्य एवं विद्यालय के प्रति उनकी निष्ठा तथा समर्पण भाव के लिए सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में इस अकादमिक सत्र में नैतिक शिक्षा (मॉरल एजुकेशन) की विशेष कक्षाएं लेने वाले सभी प्राध्यापकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यतिथि महोदया डॉ. सुषमा चावला ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि के .एम .वी से प्राप्त शिक्षा और जीवन मूल्यों के अनुरूप आचरण करते हुए परिवार, समाज और सम्पूर्ण विश्व के कल्याण में योगदान दें ।

उन्होंने छात्राओं अपने मन और शरीर के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए उनके सफ़ल और सुखद भविष्य के लिए अगणित शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला भगत जी ने भी विदा लेने वाली छात्राओं को शुभाशीष दी । मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. शालिनी गुलाटी, डॉ. पूनम शर्मा तथा समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

Latest News