PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के करोड़ों रुपए कहां खर्च हुए उसकी जांच प्राथमिकता होगी : इंद्र इकबाल सिंह अटवाल

investigation of where crores of rupees were spent on the Smart City project will be a priority: Indra Iqbal Singh Atwal Loksbha byelection jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोक सभा हलका जालंधर के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल ने कहा है कि इस चुनाव में उनका प्रमुख मुद्दा जालंधर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 850 करोड़ रुपए की जांच करवाना है कि यह पैसा कहां पर खर्च हुआ। इसके अलावा आयुष्मान योजना को जालंधर और पंजाब में लागू करवाना ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके । आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट को शुरू करवाना और बढ़ाना शामिल हैं। इसके अलावा शहरों और गांवों का विकास तीव्र गति से करवाना है।

इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यही है कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को 800-900 करोड रुपए भेजे थे उसका उपयोग कहां पर हुआ क्योंकि यह काम यहां के सांसद का था। शहर की हालत बदतर है और करोड़ों रुपए कहां खर्च हुआ यही जांच का विषय होगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का मुद्दा सबसे पहले उनके पिता चरणजीत सिंह अटवाल ने उस समय उठाया था जब आदमपुर विधानसभा हलका फिल्लौर लोकसभा हलके के तहत आता था। उसके बाद विजय सांपला जब केंद्रीय मंत्री थे और होशियारपुर से सांसद थे। उन्होंने यहां से फ्लाइट शुरू करवाई जो अब बंद है । उनका मुख्य उद्देश्य यहां से फ्लाइट शुरू करवाना और फिर यहां से फ्लाइट बढ़ाना भी है। इसके अलावा कोरोला काल के दौरान करतारपुर रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियों का ठहराव बंद कर दिया गया था।

उसे भी शुरू करवाना है। यह सारे काम कांग्रेस के सांसद का था जो उन्होंने नहीं शुरू करवाया। आदमपुर मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर पूरा ना होने के कारण लोगों द्वारा चुनाव बहिष्कार के सवाल पर इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि वह वहां के लोगों से लगातार मिल रहे हैं । उनकी समस्या को हल करवाना भी उनकी प्राथमिकता है और वहां के लोगों को भी भाजपा से काफी उम्मीदें हैं।

गांव में भाजपा को लोगों के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल्पना से कहीं अधिक लोगों का समर्थन मिल रहा है और लोग चाहते हैं कि भाजपा जीते और गांव की समस्याओं का समाधान करवाएं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी गांव में ग्रामीण विकास खंड रोके जाने की बात कर रहे हैं तो वह इसको देखेंगे अगर ऐसी कोई बात हुई तो उसको जारी करवाने का प्रयास करेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि उनका मुकाबला किस पार्टी से है कि यह बात ईश्वर पर छोड़ देनी चाहिए । वह अपनी पार्टी के साथ लोगों से मिल रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर वे लोगों के बीच जा रहे हैं। लोगों का जिस तरह से उन्हें समर्थन मिल रहा है भाजपा अवश्य जीतेगी। लोगों को भी उम्मीद है कि भाजपा ही जालंधर और पंजाब का विकास कर सकती है।

Latest News