PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

‘आप’ के सूबा सरकार ने जो कार्य अपने एक साल के शासन में कर दिए, उनके बारे में पारंपरिक पार्टियां सोच भी नहीं सकी : सुनीता रिंकू

Traditional parties could not even think about the works done by AAP state government during its one year rule Sunita Rinku Loksbha Byelection

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान को और गति देते हुए ‘आप’ की शीर्ष लीडरशिप की ओर से कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत जमीनी स्तर पर हल्के के वोटरों से मिलने के कार्यक्रम शुरू किये गए है। जालंधर उपचुनाव को लेकर आज सुनीता रिंकू ने हल्के के वोटरों से सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए स्थानीय वोटरों से बात करने का अभियान शुरू किया है।

इस वोटर मिलनी कार्यक्रम के दौरान सूबे में ‘आप’ सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों से सांझा की गई। सूबे में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर हल्के के लोगों का ‘आप’ को पूरा समर्थन मिल रहा है और हल्का निवासियों ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जितने का दावा किया हैं।

‘आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में आयोजित इस वोटर मिलनी कार्यक्रम के दौरान आप प्रत्याशी सुशील रिंकू की पत्नी व पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू ने भार्गव कैंप इलाके में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की मान सरकार ने अपनी तरह की पहली पहल के तहत राज्य के सभी निवासियों के बिजली बिल माफ कर दिए हैं।

इसी तरह सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए और उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सूबा सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सार्वजनिक खदानें खोली हैं ताकि लोगों को सस्ते दामों में रेत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में ‘आप’ सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं और ऐसे काम किए हैं, जिसके बारे में इससे पहले की पारम्परिक राजनीतिक पार्टियों की सरकारें सोच भी नहीं सकी।

सुनीता रिंकू ने क्षेत्र के लोगों से मतदान के दिन आगे आकर मतदान करने और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताकर संसद में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि रिंकू की जीत जालंधर हल्के की एक ऐतिहासिक जीत होगी और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। इस वोटर मिलनी कार्यक्रम के अलावा सुनीता रिंकू ने जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बड़ी संख्या में जनसभाएं कीं और वोटरों से रूबरू हुए।

Latest News